Rajasthan News: राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त कदम उठाया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में तीन विधायकों से जुड़ा मामला सामने आने के बाद सीएम ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक निधि खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार की नीति भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। कोई भी व्यक्ति कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जांच के लिए गठित हाईलेवल कमेटी का नेतृत्व मुख्य सतर्कता आयुक्त, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग भी हैं, करेंगे।
एक समाचार पत्र द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में तीन विधायकों के विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इनमें भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, कांग्रेस की हिंडौन विधायक अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत शामिल हैं। स्टिंग में विधायक निधि के कार्यों में अवैध लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं।
भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा ने स्टिंग ऑपरेशन को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति कई बार उनके पास आया था और स्वीकृति की बात कर रहा था, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया था। डांगा का कहना है कि विधायक निधि की स्वीकृति गांव की जरूरत और जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर ही दी जाती है।
हिंडौन विधायक अनीता जाटव का स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्य सचिव ने की लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए जनता से जुड़ी सभी सेवाएं
- बिहटा से शुरू हुआ डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का दौर, स्टार्टअप कंपनी ने लांच की स्वदेशी लैपटॉप और पीसी
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, AI सक्षम शिक्षा अभियान के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, AB-PMJAY के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में चल रहा ‘जंगलराज’… PCC चीफ बैज ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan Politics: मैं खुद को नहीं बचा पाई, मेरा तो सब चला गया… झालावाड़ में वसुंधरा के इस बयान से मची सियासी गलियारों में खलबली!
- PM मोदी की सभा में चोरों का आतंक ! 350 लोगों के मोबाइल-पर्स पर किया हाथ साफ, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल
