Rajasthan News: राजस्थान सरकार राजस्थान दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य में 25 से 31 मार्च तक बड़े स्तर पर उत्सव आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के दौरान गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी जाएंगी। इस अवसर पर निवेश उत्सव, सुशासन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

25 से 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत 25 मार्च को मरूधरा, बाड़मेर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। इसके बाद विभिन्न जिलों में कई अहम आयोजन होंगे:
- 26 मार्च- ‘किसान सम्मेलन और एफपीओ कार्यक्रम’, बीकानेर
- 27 मार्च- ‘गरीब और अंत्योदय सम्मेलन’, भरतपुर
- 28 मार्च- ‘सुशासन समारोह’, भीलवाड़ा
- 29 मार्च- ‘युवा और रोजगार उत्सव’, कोटा
- 30 मार्च- राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, जयपुर
- 31 मार्च- ‘निवेश उत्सव’, जयपुर
महिलाओं और किसानों को मिलेंगी खास सौगातें
राजस्थान दिवस समारोह के दौरान कई कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सौगातें दी जाएंगी:
- महिला सम्मेलन के दौरान लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों को सहायता राशि दी जाएगी।
- महिला समूहों को CIF राशि, इंडक्शन कुकटॉप का वितरण, कालीबाई भील योजना के तहत स्कूटी वितरण, और विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे।
- किसान सम्मेलन में किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान और लाभ वितरित किए जाएंगे।
31 मार्च को एमओयू मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप लॉन्च
राज्य स्तरीय ‘निवेश उत्सव’ के दौरान राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में किए गए निवेश एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग होगी। इसके साथ ही, निवेश प्रस्तावों की निगरानी के लिए एमओयू मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जाएगा।
इसके अलावा:
- निवेशकों को भू-आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर और टेक्सटाइल नीति का विमोचन होगा।
पढ़ें ये खबरें
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक

