Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पहली बार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए एक नई नीति लॉन्च की है। “सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर न्यू ब्रॉडकास्टर पॉलिसी” के तहत, चयनित इंफ्लुएंसर्स को हर महीने 15,000 से 25,000 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।

इंफ्लुएंसर्स को दो श्रेणियों में बांटा गया
सरकार ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को उनकी लोकप्रियता और फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया है:
- श्रेणी A: जिनके 1 लाख या उससे अधिक फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स हैं, उन्हें हर महीने 25,000 रुपये मिलेंगे।
- श्रेणी B: जिनके 7,000 से 1 लाख फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स हैं, उन्हें हर महीने 15,000 रुपये का भुगतान होगा।
चयन प्रक्रिया
- जिला स्तर: हर श्रेणी से एक-एक इंफ्लुएंसर का चयन किया जाएगा।
- संभाग स्तर: श्रेणी A में दो और श्रेणी B में एक इंफ्लुएंसर का चयन किया जाएगा।
- सरकार से मिलेगी तकनीकी सहायता
- चयनित इंफ्लुएंसर्स को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधीन काम करना होगा।
सरकार कंटेंट क्रिएशन, वीडियो-ऑडियो एडिटिंग, SEO, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, और ब्रांडिंग जैसे कौशल सिखाने में मदद करेगी। जिला अधिकारी उनकी निगरानी और मार्गदर्शन करेंगे।
इंफ्लुएंसर्स की जिम्मेदारियां
चयनित इंफ्लुएंसर्स को फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्मों में से कम से कम दो पर हर दिन राज्य सरकार की योजनाओं और निर्णयों से संबंधित एक पोस्ट अपलोड करनी होगी। सरकारी सोशल मीडिया हैंडल्स के पोस्ट को शेयर या री-पोस्ट करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
राज्य बजट में की गई थी घोषणा
राज्य सरकार ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में शामिल करने के लिए राज्य बजट 2024-25 में इस नीति की घोषणा की थी।
पढ़ें ये खबरें
- TRANSFER BREAKING : उत्तराखंड में 4 IPS अफसरों का तबादला, आदेश जारी
- चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर धमाका : चरणजीत चन्नी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- जहां अमित शाह का सीधा नियंत्रण, वहां बम क्यों चल रहे?
- शर्मनाक: अस्पताल में इलाज कराने आई बच्ची के साथ दुष्कर्म! गंदा काम करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
- बिना प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटी AAP: एमपी प्रभारी ने किया कार्यालय का शुभारंभ, कहा- बीजेपी और कांग्रेस ने बारी-बारी से लूटा
- नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ देवभोग मिल्क पार्लर संघ का उग्र प्रदर्शन, जोन कार्यालय के बाहर दूध बहाकर जताया विरोध
