Rajasthan News: दिल्ली और जयपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राजस्थान रोडवेज ने सुपर लग्जरी वॉल्वो बस सेवा को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। परमिट मिलने के बाद मंगलवार को इस सेवा की औपचारिक घोषणा की गई। अब यात्री पहले से भी बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक सफर का अनुभव कर सकेंगे।

जयपुर से दिल्ली के लिए चलने वाली इस वॉल्वो बस सेवा का किराया 750 रुपये तय किया गया है, जबकि वर्तमान में चल रही साधारण एसी बस का किराया 540 रुपये है। वॉल्वो सेवा 20 मई से फिर से शुरू कर दी गई है और इसका संचालन प्रतिदिन कई समयों पर किया जाएगा।
जयपुर से दिल्ली के लिए वॉल्वो बसें सुबह 6 बजे, 9 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर 2 बजे और रात 11 बजे रवाना होंगी। वहीं, अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली के लिए सुबह 8:30 बजे एक वॉल्वो बस चलाई जाएगी।
दिल्ली से जयपुर के लिए भी इसी प्रकार सेवा उपलब्ध रहेगी। दिल्ली से बसें सुबह 10 बजे, दोपहर 1:30 बजे, शाम 4:30 बजे और रात 9:30 बजे रवाना होंगी। इसके अतिरिक्त, दिल्ली से अजमेर के लिए रात 11:15 बजे एक बस चलेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन पोर्टल्स और राजस्थान रोडवेज के अधिकृत काउंटरों से की जा सकती है। राजस्थान रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह ने बताया कि यह सेवा यात्रियों को प्रीमियम अनुभव देने के उद्देश्य से फिर से शुरू की गई है। यह कदम पर्यटन और आम यात्रा दोनों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- चोरी और खोए हुए मोबाइल को पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, मोतिहारी पुलिस ने 118 फोन को ट्रैस कर उनके मालिकों को सौंपा
- MP Board 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% स्टूडेंट्स पास, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को भी पछाड़ा
- LPG Gas Booking New Rules: 35 दिन में होगा एलपीजी सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव के दावे पर मोदी सरकार बोली- फर्जी हैं सारी रिपोर्ट्स, नहीं हुआ है कोई बदलाव
- CG में दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम
- बेटे के लिए RJD का प्रचार पड़ा महंगा, गिरधारी यादव की सांसदी खत्म करने के लिए पार्टी नेता ने ही लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
