Rajasthan News: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 13 दिसंबर को राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलियाकोट में छापेमारी की. इस दौरान मौलाना सलमान, जो गुजरात के हिम्मतनगर के निवासी हैं और गलियाकोट में एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं, से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई.

NIA Investigation को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से जुड़े मामले का हिस्सा बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनआईए की टीम मौलाना का मोबाइल फोन भी जब्त करके ले गई.
डूंगरपुर पुलिस के मुताबिक एनआईए की टीम सुबह 4 बजे गलियाकोट पहुंची और मौलाना सलमान के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के बाद मौलाना को चितरी थाने ले जाया गया, जहां 6 अधिकारियों की टीम ने उनसे Terror Funding और आतंकी साजिश के संबंध में सवाल-जवाब किए.
गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमा के करीब स्थित डूंगरपुर जिले में एनआईए की सक्रियता ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता के बीच हलचल पैदा कर दी है. पहले भी इस आदिवासी क्षेत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियां सक्रिय रही हैं. इस बार भी NIA Raids को आतंकी फंडिंग और संभावित साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है.
पढ़ें ये खबरें
- DUSU Election 2026: DU को आज मिलेगा नया छात्र नेता? यश डबास-विजय मीणा समेत 7 उम्मीदवार मैदान में
- जेडीयू के MLC विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक और सांसद, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
- भारत को आंख दिखाने वाले बांग्लादेश में बिजली संकटः टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हो रहा, फैक्ट्रियों पर लटका ताला
- स्पेशल कंपोनेंट प्लान से बने मेडिकल कॉलेजों में SC आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, मायावती ने कही ये बात
- अमेरिका के दबाव के आगे भाजपा सरकार ने… UPI लेन-देन में टैक्स लगाने पर यशपाल आर्य ने साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?


