Rajasthan News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान क्रिकेट अकादमी (RCA) ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान क्रिकेट अकादमी परिसर से पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी गई हैं। यह फैसला RCA की एडहॉक कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसके तहत समिति सदस्य धनंजय सिंह ने खुद तस्वीरों को हटाया।

इस निर्णय को देश में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय सेना की 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के बाद लिए गए व्यापक राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों की कड़ी में देखा जा रहा है। भारत ने इस हमले के जवाब में सिंधु जल संधि को स्थगित किया और पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक भी लगा दी है।
ऐतिहासिक संदर्भ: जयपुर में एकमात्र भारत-पाक टेस्ट मैच
गौरतलब है कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है, जो 21 से 25 फरवरी 1987 को हुआ था। यह मैच ड्रॉ रहा था।
- भारत ने पहली पारी में 465 रन बनाए थे, जिसमें रवि शास्त्री ने शानदार 125 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
- मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
- गेंदबाजी में गोपाल शर्मा ने 88 रन देकर 4 विकेट झटके थे।
- पाकिस्तान ने पहली पारी में 341 रन बनाए थे।
पढ़ें ये खबरें
- गुना की नई SP बनीं ये लेडी अफसर: हवाला कांड के बाद CM ने अंकित सोनी को किया था सस्पेंड, विकास मिश्रा को मिली सीधी कलेक्टर की कमान
- रांची के मर्चेंट नेवी कैप्टन समुद्र बीच ईरान जंग के बने शिकार, पत्नी और बच्चे कर रहा केंद्र और राज्य सरकार से अंतिम दर्शन की मांग
- Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ करेगा पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया होंगे शामिल
- मुजफ्फरपुर में बिहार दिवस पर खुदीराम बोस मैदान में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति और विकास की दिखी झलक
- आस्था, रोमांच और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चरः धामी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने गढ़ रही नए आयाम, तीर्थ यात्राओं के लिए बड़े स्तर पर रोपवे परियोजनाओं की शुरुआत
