Rajasthan News: उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के. के. विश्नोई ने कहा की स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कहा राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रिफाइनरी से निकलने वाले उत्पादों से नए उद्योगों के विकास से जिले में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही प्रदेश की प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के विकास के लिए आगामी 20 वर्षो में विकास को दृष्टिगत रखते हुए रिफाइनरी से निकलने वाले उत्पादों से भविष्य में संभावित उद्योग, रोजगार एवं विकास के अवसर की कार्ययोजना बनाने को कहा। ताकि संभावनाओं को अवसर में बदला जा सके।
इस अवसर पर रिफाइनरी अधिकारियों के द्वारा वीडियो और पीपीटी के माध्यम से रिफाइनरी की प्रगति से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि 72937 करोड़ से बनाने वाली राजस्थान रिफाइनरी मार्च 2025 तक प्रारंभ होना प्रस्तावित है। रिफाइनरी की 13 यूनिट में से 9 यूनिट का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। शेष कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के. के. विश्नोई गुरुवार को बालोतरा जिले के दौरे पर थे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की।
पढ़ें ये खबरें भी
- 9 वर्षों में हम सभी ने… CM योगी ने पत्र लिखकर जनता को दिया खास संदेश, जानिए मुख्यमंत्री ने आखिर ऐसा क्या कहा?
- हाईटेक मोड में ‘मिनी मुंबई’ की पुलिस: हर थाने में साइबर एक्सपर्ट तैयार करने की तैयारी, मौके पर होगा Cyber Fraud की शिकायत का समाधान
- अवैध अफीम खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला, देखें लिस्ट…
- Gwalior Crime News: फरार गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल के बाहर से युवक का अपहरण, पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट के 4 आरोपी पर FIR
- ‘हाथ-पैर टूटे हैं, अब कुछ और टूटेगा…,’ मिथुन चक्रवर्ती के ममता बनर्जी पर दिए बयान को लेकर बंगाल की सियासत में जबरदस्त भूचाल, TMC का भी पलटवार

