Rajasthan News: उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ को लेकर विवाद जारी है। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में कोर्ट ने अगली तारीख 30 जुलाई तय की है।

फिल्म पर रोक की वजह यह है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Central Board of Film Certification (CBFC) को सुझाव दिया था कि फिल्म में जरूरी बदलावों के बाद ही दोबारा सर्टिफिकेट जारी किया जाए। कोर्ट ने माना कि यह प्रक्रिया समय लेगी, इसलिए रिलीज़ को अभी रोका जा रहा है।
फिल्म में किए गए हैं 6 कट, बदला गया डिस्क्लेमर
फिल्म के निर्माता की तरफ से सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने कोर्ट को बताया कि मंत्रालय की सिफारिशों के मुताबिक फिल्म में छह कट लगाए गए हैं और डिस्क्लेमर में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं। पहले फिल्म को 55 कट के साथ मंजूरी दी गई थी, लेकिन अब नए बदलावों के चलते दोबारा सर्टिफिकेशन की ज़रूरत पड़ रही है। कोर्ट ने साफ कहा कि सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकती है, जल्दबाजी नहीं की जा सकती।
फिल्म पर गंभीर आपत्ति, याचिकाएं दाखिल
उदयपुर फाइल्स साल 2022 में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। इस हत्या के आरोप में मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में हत्या की थी।
इस फिल्म को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और एक आरोपी मोहम्मद जावेद ने याचिकाएं दाखिल की हैं। उनका आरोप है कि फिल्म मुस्लिम समुदाय को बदनाम करती है और इससे चल रहे मुकदमे पर असर पड़ सकता है।
अब निगाहें 30 जुलाई की सुनवाई पर
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही याचिकाकर्ताओं को दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा था और यह भी स्पष्ट किया था कि मंत्रालय के फैसले को चुनौती दी जा सकती है। अब 30 जुलाई की सुनवाई अहम मानी जा रही है, जहां तय होगा कि फिल्म को रिलीज़ की मंजूरी मिलेगी या नहीं।
पढ़ें ये खबरें
- जंग रोकने अमेरिका और इजरायल के सामने झुका ईरान, मानी सबसे बड़ी शर्त : परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद करने पर भरी हामी
- गाने-बजाने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे और बोतलें, Video वायरल
- कनाडा में जालंधर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, मां का सनसनीखेज आरोप- खालिस्तानियों ने घर में घुसकर मारा
- नेता, मंत्री और VIP विजिट के कारण खजाने पर असरः निगम का आय बढ़ाने के प्रयास तेज, महापौर कलेक्टर से करेंगे चर्चा
- UP में चौतरफा विकासः योगी सरकार में प्रदेश की बदली तस्वीर, यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा बहुक्षेत्रीय औद्योगिक कॉरिडोर
