Rajasthan News: बारां में 31 अगस्त को आरएसएस के पथ संचलन को लेकर बड़ा विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा.
आठ आरोपी पकड़े गए
एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. कोतवाली थाने में 29 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति तोड़फोड़ और रास्ता रोकने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है.

हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे
थाना अधिकारी योगेश चौहान के मुताबिक, संचलन का रास्ता पहले से तय था, लेकिन करीब 300-400 लोगों ने तिपहिया वाहन खड़ा कर रास्ता रोक दिया. भीड़ के पास लकड़ियां, तलवारें, हॉकी स्टिक और सरिए थे. कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी अभिषेक अंदासु ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी और पुलिस पर हमला कर दिया.
पुलिसकर्मी घायल
हमले में थानाधिकारी योगेश चौहान, हेड कांस्टेबल अमरचंद, धर्मपाल, कांस्टेबल प्रदीप और वीडियोग्राफर नवल किशोर घायल हुए. नवल किशोर का मोबाइल और सरकारी बाइक तोड़ दी गई. कांस्टेबल प्रदीप की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा पार्षद पर पति के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज, 15 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता ने दबाव और केस वापस लेने की धमकी देने का लगाया आरोप
- VIDEO : गन के साथ रील बनाकर हीरोपंती दिखाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आते ही बोला- गलती हो गई, ऐसे रील न बनाएं
- साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय: धार के पीथमपुर में हुआ स्वागत, 7500 KM का करेगी सफर
- वृंदावन के नवनिर्मित होटल में लगी आग, बच्ची सहित महिला घायल, क्रेन से निकाले फंसे लोग
- आदिवासी फैक्ट्री कर्मी की हत्या : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री प्रबंधन के रवैये पर कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी, पीसीसी चीफ बैज ने मृतक के परिजनों से की चर्चा

