Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और किसानों व पशुपालकों को संबल देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में गौ सेवा नीति-2026 लाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। यह नीति न केवल गौवंश के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित होगी, बल्कि गोधन के विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान करेगी।

किसानों को सौगात: गेहूं पर 150 रुपये अतिरिक्त बोनस
मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प पत्र के एक और वादे को पूरा करते हुए किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। आगामी वर्ष से गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की गई है। इस निर्णय के बाद अब किसानों को गेहूं पर 2735 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने गेहूं की 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद का अपना संकल्प भी पूरा कर लिया है।
पशुपालकों और गौशालाओं को मिल रहा सीधा लाभ
राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि पशुधन की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना और गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना जैसी पहल कारगर साबित हुई हैं। पंजीकृत गौशालाओं में बड़े पशुओं के लिए 50 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 25 रुपये प्रतिदिन का अनुदान दिया जा रहा है। पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि के जरिए प्रदेश के किसानों को अब सालाना 9 हजार रुपये की राशि मिल रही है।
कृषि बजट में भारी आवंटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार जातियों (किसान, महिला, युवा और मजदूर) के कल्याण के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का विशाल कृषि बजट रखा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह नीति और बजटीय प्रावधान प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह से हुई स्वस्थ, परिवार ने CM साय का जताया आभार
- ‘भारत मुश्किल में…’, इजरायल-ईरान जंग के बीच अमेरिकी एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी, खतरे से कराया आगाह
- दुखद: भगवान किसी के साथ ऐसा न करे… सुपौल में तेज रफ्तार ट्रक ने गर्भवती को रौंदा, महिला और अजन्मे बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत
- छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड
- IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर जुआ: 18 गिरफ्तार-6 फरार, TI लाइन अटैच; महिला अफसर ने ग्रामीण आईजी और डीआईजी से की शिकायत

