Rajasthan News: जोधपुर में राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार, 29 जनवरी को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस ने साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर को हिरासत में लिया है। उनके पास से इंजेक्शन की खाली शीशी और अन्य मेडिकल सामग्री भी जब्त कर ली गई है। इसके साथ ही आश्रम को सील कर दिया गया है और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।

साध्वी के पिता वीरम नाथ ने बताया कि उन्हें कुछ समय से खांसी-जुकाम की शिकायत थी। इसी कारण कंपाउंडर को बुलाया गया था। कंपाउंडर ने DEXONA इंजेक्शन दिया, जिसके केवल पांच मिनट बाद ही साध्वी का निधन हो गया। साथ ही पिता ने यह भीआरोप लगाया है कि मृत्यु के कुछ घंटे बाद साध्वी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट और कथित सुसाइड नोट भी सामने आए। हालांकि, उनके पिता ने यह भी कहा ये संदेश साध्वी के कहने पर उनके साथी गुरु महाराज ने उनके मोबाइल से पोस्ट किए थे।
चिकित्सक बताते हैं कि DEXONA सामान्य परिस्थितियों में अचानक मौत का कारण नहीं बनता। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इंजेक्शन में कोई अन्य तत्व तो नहीं था या साध्वी को किसी गंभीर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा।
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि साध्वी की मौत दुर्घटना थी या किसी संदिग्ध परिस्थिति में हुई।
पढ़ें ये खबरें
- ईरान में अली खामेनेई के घर के पास MEK के 100 लड़ाके मारे गए, IRGC और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क में भीषण जंग
- यारों के साथ अंतिम सफरः सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई कार, 3 दोस्तों ने तोड़ा दम, मंजर देख सहम उठे राहगीर
- सूरत में बिहार के परिवार का सामूहिक आत्महत्या, प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी और बेटी ने दी जान, जानें सुसाइड नोट में किसकी सुरक्षा की लगाई गुहार
- Delhi Morning News Brief: सामूहिक मर्डर से दहली दिल वालों की दिल्ली; रेखा गुप्ता सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का बढ़ाया दायरा; केरल के बाद अब दिल्ली का भी बदलेगा नाम; दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘ई-बाइक दीदी’
- CG Weather Update : अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना


