Rajasthan News: भव्य सेट्स और ऐतिहासिक कहानियों के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली एक बार फिर राजस्थान लौट आए हैं। आठ साल पहले उनकी फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान करणी सेना के विरोध और विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा किया था। अब उसी राजस्थान में भंसाली अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं।

रणबीर-विकी बीकानेर में, आलिया जल्द जुड़ेंगी
फिल्म के प्रमुख कलाकार रणबीर कपूर और विकी कौशल फिलहाल बीकानेर के एयर फोर्स स्टेशन में शूटिंग में व्यस्त हैं। यहां युद्ध के बड़े दृश्य और भावनात्मक सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं। आलिया भट्ट भी जल्द इस शेड्यूल में शामिल होंगी। भंसाली की फिल्मों की तरह इस बार भी सेट्स बेहद भव्य हैं और कहानी भावनाओं, रोमांस और युद्ध के संगम पर आधारित है।
फिल्म की शूटिंग राजस्थान तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के महू में ब्रिटिशकालीन आर्मी कैंप को सेट के रूप में चुना गया है, जो फिल्म को ऐतिहासिक अंदाज देगा। मुंबई में शूटिंग का बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है। अक्टूबर में इटली और अन्य यूरोपीय लोकेशन्स पर रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग होगी।
रणबीर-विकी का फेस-ऑफ बनेगा आकर्षण
फिल्म का सबसे चर्चित हिस्सा रणबीर कपूर और विकी कौशल के बीच का आमना-सामना बताया जा रहा है। फैंस इस सीक्वेंस को लेकर पहले से ही उत्सुक हैं। नवंबर 2024 से शूटिंग शुरू हुई थी और अब तक करीब 50% काम पूरा हो चुका है। अगस्त में रोमांटिक और एक्शन दृश्यों पर काम चल रहा है। मेकर्स का प्लान है कि 2025 के अंत तक शूटिंग पूरी करके 2026 में फिल्म रिलीज की जाए।
भंसाली की वापसी और ‘लव एंड वॉर’ की स्टार कास्ट पहले ही इसे सुर्खियों में ला चुकी है। राजस्थान में विवादों के बाद उनकी वापसी फिल्म को और खास बना रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए यह एक विजुअल ट्रीट साबित हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- महावीर जयंती को लेकर बड़ा फैसला: सरकार ने कलेक्टर को दिया अवकाश बदलने का अधिकार, राजधानी में 31 की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित
- नारियल खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल, हमेशा मिलेगा ज़्यादा पानी और मलाई वाला नारियल…
- ये हिंदुओं का देश है, यहां के सभी नेता को…गौरक्षा की बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, संतों पर भी उठाए सवाल
- T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, विराट कोहली ने लिस्ट में मचाई खलबली, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ा
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
