Rajasthan News: समरावता में थप्पड़कांड के बाद चर्चा में आए एसडीएम अमित चौधरी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मालपुरा ने एसडीएम अमित चौधरी सहित 6 लोगों के खिलाफ दुकान ध्वस्त करने के मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

राकेश की याचिका पर कोर्ट ने दिए आदेश
मालपुरा के राकेश कुमार पारीक ने मालपुरा एसीजेएम कोर्ट में याचिका दायर किया. 28 अक्टूबर 2024 को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के किराए की दुकान ध्वस्त कर दिया था. मालपुरा उपखंड अधिकारी उस समय नगर पालिक के कार्यवाहक ईओ थे. राकेश पारीक ने यह दुकान नगर पालिका से किराए पर ले रखी थी. कोर्ट से स्टे लिया था.
कोर्ट के आदेश की हुई थी अनदेखी
एसडीएम और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए कार्रवाई की थी. कोर्ट ने एसडीएम अमित चौधरी सहित तत्कालीन तहसीलदार मालपुरा पवन कुमार मातवा, प्रशासनिक अधिकारी जयनारायण जाट, गिरदावर रामदास माली, जमादार राजेश कुमार, स्टोर कीपर राजेंद्र कुमार के खिलाफ आदेश दिए.
नरेश मीणा ने अमित चौधरी को जड़ा था थप्पड़
देवली-उनियारा में 13 नवंबर को उपचुनाव का मतदान हो रहा था. इस दौरान प्रत्याशी नरेश मीणा ने समरावता गांव में एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद समरावता में हिंसा हुई थी. नरेश मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया था. नरेश मीणा को अभी जमानत नहीं मिली. वह अभी भी जेल में बंद हैं.
पढ़ें ये खबरें
- डीडीयू रेल मंडल बना ‘सर्वश्रेष्ठ’, पूर्व मध्य रेल में मिला सम्मान, 70वें रेल सप्ताह में 11 शील्ड के साथ मनाया जश्न
- 3 अप्रैल तक पंजाब में बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान
- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने घेराबंदी कर अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के 3 आरोपियों को दबोचा, 43 ग्राम हेरोइन जब्त
- दिल्ली में करदाताओं के लिए आखिरी मौका, ‘सुनियो’ योजना के तहत बिना ब्याज-जुर्माने के चुकाएं संपत्ति कर
- दुर्घटना या फिर… इंस्पेक्टर को आवास पर लगी गोली, SP-ADG ने किया निरीक्षण, छानबीन जारी
