Rajasthan News: उदयपुर. उदयपुर में जल्द ही रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण शुरू होगा। देबारी से उमरड़ा स्टेशन के बीच की 25 किमी की लाइन के लिए गत दिनों रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसका काम भी जल्द ही शुरू होगा।

पिछले दिनों जारी गजट नोटिफिकेशन में उदयपुर के उमरड़ा से देबारी तक 24.78 किमी ट्रैक के दोहरीकरण को विशेष परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है। ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से इस लाइन का सर्वे करवाने के बाद इसको स्वीकृति के लिए भेजा था। इस लाइन का उत्तर-पश्चिम रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग की टीम ने सर्वे किया था।
अजमेर, जयपुर तक दोहरीकरण से जुड़ेंगेइस ट्रैक को विशेष परियोजना में अधिसूचित किया है। ऐसे में इसका काम पूरा होने के साथ ही आगे चित्तौड़ रूट पर कार्य स्वीकृति होगी। चित्तौड़गढ़ से अजमेर तक के ट्रैक के दोहरीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में आने वाले समय में उदयपुर से अजमेर, जयपुर आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी।
यह होगा फायदा
- स्टेशनों से एक साथ दो ट्रेनों की रवानगी हो सकेगी।
- नई ट्रेनों के संचालन में परेशानी नहीं होगी।
- ट्रेनों के समय पर पहुंचने की संभावना बढ़ेगी।
- शहर में पर्यटन बढ़ेगा।
- मेवाड़ के युवाओं, व्यवसायियों और यात्रियों को भी आवागमन में लाभ होगा।
- अहमदाबाद ट्रैक पर दोहरीकरण से गुजरात, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा।
पढ़ें ये खबरें
- शहीदों की याद में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, समापन समारोह में शहीद परिवारों का होगा सम्मान
- इंदौर में जलेगी 11 चेहरों वाली ‘मॉडर्न हत्यारी होलिका’, बेटे की हत्यारिन AI एक्सपर्ट मां सूचना सेठ होगी मुख्य चेहरा, 2 मार्च को पौरुष संस्था करेगी दहन
- भागलपुर में खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड, महिलाओं समेत 10 घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत: 6 गंभीर घायल; 5 KM दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज, शरीर के चिथड़े उड़कर पास के खेतों में गिरे
- तेहरान में फंसी भारतीय छात्रा की सरकार से अपील, ‘हालात बदतर, हमें जल्द बाहर निकालें’

