Rajasthan News: राजस्थान सरकार के “एक पेड़ मां के नाम आओ बनाएं हरियालो राजस्थान” अभियान को बड़ा झटका लगा है। नगर विकास न्यास (UIT) की लापरवाही के चलते 27 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 2,450 पौधे पूरी तरह से सूख गए। ठेकेदार द्वारा देखभाल और सिंचाई नहीं किए जाने के कारण 30 बीघा भूमि पर किया गया वृक्षारोपण बेकार चला गया।
जिम्मेदार कौन?
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नगर विकास न्यास (UIT) ने जालिपा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण के लिए 27.18 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था, लेकिन ठेकेदार ने पौधों की उचित देखभाल नहीं की। जांच में पाया गया कि पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिससे सारे पौधे नष्ट हो गए। शुरू में अधिकारियों ने निरीक्षण किया, लेकिन बाद में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

सिर्फ कागजों पर हरा-भरा राजस्थान?
वृक्षारोपण के स्थान पर अब सिर्फ सूखी झाड़ियां बची हैं। सरकार हर साल लाखों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाती है, लेकिन सही मॉनिटरिंग के अभाव में यह केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित रह जाता है।
UIT का बयान, होगी सख्त कार्रवाई
नगर विकास न्यास (UIT) के सचिव श्रवण सिंह राजावत ने कहा कि ठेकेदार को पौधों की ग्रोथ के आधार पर भुगतान किया जाना था, लेकिन अब जब सभी पौधे नष्ट हो चुके हैं, तो संबंधित फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महत्वाकांक्षी अभियान “हरियालो राजस्थान” को UIT की लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा रही है। सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सही निगरानी न होने के कारण ये प्रयास विफल होते दिख रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- वन्यजीवों से हो रहे नुकसान पर सरकार की निगाह, भालुओं से फसलों को होने वाली क्षति का मुआवजा देने पर हो रहा विचार
- Bihar Top News 10 march 2026: शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर हमला, युवक की बेरहमी से पिटाई, भाई वीरेंद्र ने बढ़ाई एनडीए की मुश्किलें, सहारा इंडिया का झटका, तेजस्वी की मटन पार्टी में सियासी दांव, अफवाहों से गैस एजेंसी पर लूट, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, 13 साल की बेटी घायल… घंटों तक माता-पिता के शव के पास बैठी रही मासूम
- तारिक रहमान के दूत ने गुपचुप तरीके से की दिल्ली यात्रा: अजित डोभाल-रॉ चीफ से मीटिंग, फेल हुआ पाकिस्तान का सारा प्लान!
- LPG के दाम में बढ़ोतरी के बीच CM साय ने प्रदेशवासियों को दी राहत, कहा– राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें, केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस करें बुक
