Rajasthan News: राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर में 46.2 डिग्री, चूरू में 46 डिग्री और जयपुर में 42.8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। सिरोही में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बारिश की भी उम्मीद
उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 24 से 26 मई के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 22 और 23 मई को जयपुर, भरतपुर और श्रीगंगानगर मंडल में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
अलग-अलग शहरों का तापमान
राजस्थान के प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
- माउंट आबू: 31.4 डिग्री
- अजमेर: 43.2 डिग्री
- भीलवाड़ा: 43.5 डिग्री
- अलवर: 45 डिग्री
- जयपुर: 44.8 डिग्री
- पिलानी: 47.2 डिग्री
- सीकर: 43 डिग्री
- कोटा: 45.8 डिग्री
- चित्तौड़गढ़: 44.7 डिग्री
- उदयपुर: 39.8 डिग्री
- बाड़मेर: 44.9 डिग्री
- जैसलमेर: 45.4 डिग्री
- बीकानेर: 46.3 डिग्री
- चूरू: 46.8 डिग्री
- नागौर: 43.7 डिग्री
25 मई से शुरू होगा ‘नौतपा’, और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई से ‘नौतपा’ की शुरुआत हो रही है। इस दौरान प्रदेश में तापमान और अधिक बढ़ेगा। गर्म हवाओं और लू की स्थिति को देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
तेज गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा अधिक पानी पीने की अपील की है। आने वाले कुछ दिन प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन… बस्तर दौरे पर रहेंगे CM साय… बस्तर पंडुम 2026 का आज समापन… दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी क्लास… पढ़ें और भी खबरें
- National Morning News Brief: सिंधु समझौता सस्पेंड मामले में मोदी सरकार का एक्शन शुरू, एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की ओर से पेश की गई सफाई, ब्राह्मण ही नहीं, कोई भी हिंदू बन सकता है संघ प्रमुख, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- योगी की पाती… सीएम ने बच्चों के नाम लिखा पत्र, मोबाइल की लत, चाइनीज मांझे को लेकर दी समझाइश, आगामी परीक्षाओं के लिए दिया सफलता का मंत्र
- नई नवेली बहू की पहली यात्रा में मौत से सामना: चलती CNG कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से ऐसे बचीं 6 जानें
- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना दौरे पर आएंगे नितिन नबीन, सदन की कार्यवाही में हो सकते हैं शामिल

