Rajasthan News: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते युद्ध के तनाव और अंतरराष्ट्रीय एयर स्पेस में लगाई गई अस्थायी बंदिशों का सीधा असर अब जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिखने लगा है। खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली चार प्रमुख फ्लाइट्स को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये उड़ानें हुईं प्रभावित
• एतिहाद एयरवेज: अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट EY-327 कैंसिल।
• एयर अरेबिया: शारजाह जाने वाली फ्लाइट G9436 रद्द।
• एयर इंडिया एक्सप्रेस: दुबई के लिए उड़ान IX-195 निरस्त।
• स्पाइसजेट: दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-57 भी रद्द कर दी गई।
एयरपोर्ट प्रशासन की एडवायजरी
मौजूदा नाजुक हालातों को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। प्रबंधन के अनुसार, ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण कई अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों (Air Space) में अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते उड़ानों के समय और रूट में अचानक बदलाव संभव है।
दुबई और शारजाह रूट सबसे अधिक प्रभावित
सूत्रों के मुताबिक, दुबई और शारजाह रूट पर संचालित होने वाली उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जब तक मिडिल ईस्ट में स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक उड़ानों के संचालन में इसी तरह के बदलाव या रद्दीकरण की संभावना बनी रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना एयरलाइन के निरंतर संपर्क में रहकर ही बनाएं।
पढ़ें ये खबरें
- इधर BJP मुख्यमंत्री शपथ लेगा; उधर देशभर में बंगाल का आलू जाएगा, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- यह सिर्फ घोषणा नहीं…
- Bihar Weather Report: बिहार में अभी से झुलसाने लगी गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
- MP Morning News: लाडली बहनों को मिलेगा सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA-NA और CDS परीक्षा आज, भोपाल और नीमच के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
- Bilaspur News Update : महिला वकील से ठगी, LTT-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा, सूने मकान में चोरी
- Morning News Brief: पीएम मोदी और राहुल की मुलाकात; आशा भोसले को हार्ट अटैक; पीएम मोदी ने ममता से 15 साल का हिसाब मांगा
