Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों, संस्कारों और इंसानियत सभी को शर्मसार कर दिया। एक वृद्ध मां के निधन के बाद उसके बेटों के बीच चांदी के कड़ों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला अंतिम संस्कार तक पहुंचने से पहले ही बिखर गया। बेटों ने श्मशान में ही झगड़ा शुरू कर दिया, और हद तब हो गई जब एक बेटा अपनी मां की चिता पर लेट गया और अंतिम संस्कार रोकने की धमकी देने लगा।

संपत्ति की लालच में अंतिम संस्कार तक रोका
जानकारी के मुताबिक, मृत महिला के सात बेटों के बीच पहले से ही संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी बेटों और पोतों के बीच चांदी के कड़ों को लेकर बहस छिड़ गई। इस दौरान एक बेटा और पोता चिता पर जाकर बैठ गए और जिद करने लगे कि जब तक उन्हें चांदी के कड़े नहीं मिलते, वे अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।
श्मशान में मां का शव पड़ा रहा और बेटों की ज़िद और लालच ने लोगों को सन्न कर दिया। स्थानीय ग्रामीण और रिश्तेदार घंटों तक उन्हें समझाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। चिता पर लेटने और बैठने का यह तमाशा देखकर गांव वालों के बीच आक्रोश और पीड़ा का माहौल बन गया।
अंत में समझाइश से हुआ अंतिम संस्कार
काफी देर तक चले हंगामे के बाद किसी तरह ग्रामीणों की कोशिशों से मामला शांत हुआ और महिला का अंतिम संस्कार हो सका। लेकिन इस घटना ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जब रिश्तों की डोर लालच से कमजोर हो जाए, तो संस्कार और संवेदनाएं कैसे बचेंगी?
पढ़ें ये खबरें
- CG News : धान खरीदी में धोखाधड़ी, समिति प्रबंधक का भाई हुआ गिरफ्तार
- CG Crime News : पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कमजोर दिल वाले न देखें! क्रिकेट खेलते वक्त बच्चे के गले के आर-पार घुसी सरिया, मंजर देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…
- मंडला में मौत का तांडवः बाइक समेत पुल से नीचे गिरे 4 लोग, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा
- CG Suspended News : 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को किया निलंबित,
