Rajasthan News: अजमेर की हाई सिक्योरिटी और सेंट्रल जेल में अब कैदी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दिसंबर से जेल में एक नई ‘स्मार्ट’ तकनीक लागू होगी, जिससे मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट और सोशल मीडिया पूरी तरह ब्लॉक हो जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि जेल में देश भर के 150 से अधिक खतरनाक अपराधी बंद हैं और कई बार उनके पास मोबाइल पकड़े गए हैं, जिससे पता चला कि वे जेल के अंदर बैठकर भी आपराधिक गतिविधियां चला रहे थे।

पिछले समय में पुराने जैमर के कारण आस-पास के स्कूल, दफ्तर और घरों में नेटवर्क प्रभावित होता था। अब नई तकनीक टीसीबीपीएस (TCBPS – Tower for Harmonious Call Blocking System) लागू होगी। यह एडवांस जैमर केवल जेल की चारदीवारी के भीतर मोबाइल सिग्नल, इंटरनेट डेटा, सोशल मीडिया और VoIP कॉल्स को ब्लॉक करेगा, जबकि आसपास रहने वालों के नेटवर्क पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
हाई-सिक्योरिटी जेल में टावर लग चुके हैं, जबकि सेंट्रल जेल में काम अंतिम चरण में है। यह सिस्टम कैदियों की कम्युनिकेशन को रोकने के साथ-साथ रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी करेगा, यानी कौन क्या करने की कोशिश कर रहा है, इसकी जानकारी तुरंत दर्ज होगी।
जेल अधीक्षक ने कहा कि दिसंबर तक यह सिस्टम पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद जेल के भीतर किसी भी तरह की कॉल, इंटरनेट या सोशल मीडिया की सुविधा बंद हो जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इससे जेल की सुरक्षा और निगरानी और मजबूत होगी और अपराध नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- US ने लगाए प्रतिबंध तो भड़के ईरान ने दे डाली धमकी, कहा- ‘अगर अमेरिका ने किया अटैक तो…’
- Today’s Top News: बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ, अब ‘कबीर धर्म नगर’ के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, सुकमा और बीजापुर में 51 माओवादियों ने डाले हथियार, शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने का आरोप, फर्जी आदेश के दम पर सरकारी नौकरी कर रहे 4 कर्मचारी हुए बर्खास्त… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बक्सर के रामरेखा घाट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त हुआ आस्था का मार्ग
- हम दुनिया से अलग-थलग नहीं रह सकते लेकिन… जानें टैरिफ पर और क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, बोले- हमें स्वदेशी को अपनाना चाहिए
- Rajasthan News: दिल्ली दौरों पर उठे सवालों का जवाब, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल बोले- हर बार कुछ…

