Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD और SMS मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

सिग्नेचर के बदले रिश्वत की मांग
ACB को शिकायत मिली थी कि डॉ. मनीष अग्रवाल बिलों पर काउंटर सिग्नेचर करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता का काम न्यूरो सर्जरी विभाग में इस्तेमाल होने वाले ब्रेन कॉइल की सप्लाई करना था। आरोप था कि बिल पास करने के लिए डॉक्टर ने 1 लाख रुपये की मांग की थी।
सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान डॉ. अग्रवाल को 1 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। फिलहाल ACB टीम उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही : लावारिस हालत में खुले में मिली सरकारी दवाइयां, CMHO ने कहा – दोषियों पर होगी कार्रवाई
- महानदी जल विवाद पर नई पहल: ओडिशा-छत्तीसगढ़ के CM करेंगे अहम बैठक
- 3 दिन से गायब ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
- रोहतक के गोहाना रोड पर दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गर्दन को चीरते हुए निकली गोली, गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती
- माकड़ी के पास नेशनल हाईवे पर आया भालू, गाड़ियों के थमे पहिए, देखें VIDEO…
