Rajasthan News: राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS स्टेडियम) को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह राजस्थान खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक मेल आया, जिसमें लिखा था, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब SMS स्टेडियम को उड़ाया जाएगा।

पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, स्टेडियम सील
जैसे ही मेल मिला, खेल परिषद के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड समेत कई टीमें मौके पर पहुंचीं। स्टेडियम को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
धमकी भरे मेल की जांच में जुटी साइबर टीम
जयपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात की निगरानी की। मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा है कि धमकी देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
8 मई को भी मिली थी धमकी, ऑपरेशन सिंदूर फिर चर्चा में
गौरतलब है कि 8 मई को भी SMS स्टेडियम को उड़ाने की धमकी वाला मेल मिला था, जिसमें भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख था। उस समय भी स्टेडियम के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।
पहले भी जयपुर में कई बार मिली हैं बम धमकी
- 9 मई: जयपुर मेट्रो को उड़ाने की धमकी
- 20 फरवरी: SMS मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
- 4 अक्टूबर 2024: देश के 100 से अधिक एयरपोर्ट्स और जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की चेतावनी
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में ‘लखपति’ बेटी योजना का शुभारम्भ: उच्च शिक्षा के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की भी होगी शुरुआत
- T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, ग्रुप-2 में नंबर-1 पर किया फिनिश, अब सेमीफाइनल में होगी इस टीम से भिड़ंत
- झारखंड में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों और जवानों के बीच हुई फायरिंग
- ‘ईरान पर हमला मंजूर नहीं’, खामेनेई की मौत पर सामने आया चीन का पहला रिएक्शन, किम जोंग ने भी की निंदा
- नवादा: जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में भारी बवाल, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के बीच जमकर मारपीट, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

