Rajasthan News: जोधपुर ग्रामीण के एसएसपी नारायण टोगस ने नई आदेश सूची जारी की है। इसमें 17 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। इनमें 14 CI और 3 SI शामिल हैं। एक SI को थानाधिकारी के पद से हटाकर अब सामान्य पोस्टिंग दी गई है, जबकि दूसरी रेंज से आए दो CI को भी नई जिम्मेदारी मिली है।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
- बुद्धाराम: पुलिस लाइन से शेरगढ़ थानाधिकारी
- मांगीलाल बिश्नोई: भोपालगढ़ से पीपाड़ शहर थानाधिकारी
- राजूराम: थानाधिकारी भोपालगढ़
- चुन्नीलाल: चामू से हटकर संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण
- हनुमान राम: पुलिस लाइन से चामू थानाधिकारी
- लीला कुमारी: SIU CAW जोधपुर ग्रामीण
- जसराज: प्रभारी AHTU जोधपुर ग्रामीण
- सुरतान सिंह सोढ़ा: मोबाइल ट्रैफिक रेंज जोधपुर
- सुरेंद्र कुमार: आसोप थानाधिकारी
- विजयश्री: महिला पुलिस थाना थानाधिकारी
- पाना कुमारी: जिला पाली से स्थानांतरित होकर अपराध सहायक कार्यालय, जोधपुर ग्रामीण
- दाऊद खान: जिला फलोदी से स्थानांतरित, संचित निरीक्षक IRF
- सुनीता कुमारी: ACB से स्थानांतरण के बाद कापरड़ा थानाधिकारी
- खेताराम: अजमेर रेंज से पुलिस लाइन
- SI भंवरलाल: पुलिस लाइन से पुलिस थाना बिलाड़ा
- SI अमीलाल: आसोप से पीपाड़ शहर पुलिस थाना
- SI सुरेश कुमार: पुलिस लाइन से चेराई पुलिस चौकी, ओसियां
जयपुर में तीन कॉन्सेटबल सस्पेंड
इसी के साथ ही जयपुर में तीन कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सट्टे की कार्रवाई के दौरान उन्होंने करीब 3 लाख रुपए की हेराफेरी की। डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने जयसिंहपुरा खोर थाने के रमेश, ग्यारसी लाल और दिनेश सिंह को सस्पेंड किया। शिकायत के बाद एसीपी सुरेंद्र सिंह राणावत को मामले की जांच सौंपी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा: गर्भवती होने पर खुला था दरिंदगी का राज, कोर्ट ने दिया पीड़िता को 2 लाख क्षतिपूर्ति देने का आदेश
- Bihar Top News 19 march 2026: समृद्धि यात्रा में सब्जी की लूट, अनंत सिंह को मिली जमानत, सिलेंडर संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायकों पर गिरेगी गाज, छात्र नेता की सरकार को चेतावनी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- Bhilai Yes Bank scam : अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश, सरकार की जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी
- ईरानी तेल से सैंक्शन हटाने पर कर सकते है विचार, अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट स्कॉट बेसेंट का बड़ा ऐलान ; इधर ट्रंप ने कहा – सेना नहीं भेजेंगे पर ..
