Rajasthan News: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के मामले में सख्त कदम उठाते हुए 12 कंडक्टरों को निलंबित कर दिया है। इनमें धौलपुर जिले के तीन कंडक्टर भी शामिल हैं। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन कंडक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, और उनका मुख्यालय अलवर, दौसा, और करौली कर दिया गया है।

RSRTC की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि वाहनों की नियमित जांच के दौरान इन कंडक्टरों को बिना टिकट यात्रियों को बस में बैठाने का दोषी पाया गया। इस गंभीर उल्लंघन के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
धौलपुर डिपो के प्रबंधक राकेश कुमार के अनुसार, जिले के तीन कंडक्टरों लीलाधर शर्मा, मुनेश कुमार शर्मा, और अनिल कुमार को निलंबित कर उनके मुख्यालय क्रमशः अलवर, करौली और दौसा कर दिए गए हैं। रोडवेज प्रबंधन की फ्लाइंग टीम द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई जारी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- नक्सलवाद का अंत : गरियाबंद जिले में नया सवेरा… मुठभेड़ में सीसी चलपति, बालाकृष्णना समेत 31 नक्सली ढेर, 29 माओवादियों ने डाले हथियार, DGN डिवीजन का अध्याय भी समाप्त
- PU हंगामा मामला, 41 छात्रों पर केस दर्ज, पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
- सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
- Hanuman Janmotsav 2026 : लंका जलाने के बाद इस धारा में शांत हुई थी हनुमान जी की पूछ की जलन …
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डिप्टी मैनेजर विद्युत रंजन भोल गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

