Rajasthan News: जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी में बुधवार को माहौल बिगड़ गया. रिवैल्युएशन फीस और गलत मार्किंग के आरोपों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. बात बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और छात्र नेता नीरज खीचड़, शुभम रेवाड़ समेत कई छात्रों को हिरासत में ले लिया.

छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी जानबूझकर ज्यादा फीस वसूल रही है और गलत तरीके से कॉपी जांच कर कई छात्रों को सिर्फ एक नंबर से फेल कर रही है. इसी विरोध को दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी नोटों की माला पहनकर पहुंचे. उनका कहना था कि यह माला प्रशासन को सौंपकर वे अपनी परेशानी बताना चाहते थे. आरोप यह भी है कि कई छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट नहीं किया जा रहा, जिससे उनका साल बर्बाद होने का खतरा है. बता दें कि कई दिनों से चल रहे इस आंदोलन के तहत छात्रों ने मंगलवार रात भी कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया था.
स्थिति तब और बिगड़ी जब बुधवार को भीड़ बढ़ी और छात्रों ने घेराव की कोशिश की. पुलिस ने जवाब में बल प्रयोग किया. मौके पर मौजूद अभिभावकों और छात्राओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना सोचे-समझे लाठीचार्ज किया. छात्राओं ने यह भी कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम थी और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की.
पढ़ें ये खबरें
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
- मंडी में बारदाने की कमी पर बिफरे एसडीएम: आढ़तियों की समस्या सुन हैफेड को दिए निर्देश, बोले- उठान में न हो देरी
- इंदौर में बड़ा हादसा टला: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे तीन बच्चे, ऐसे बची जान…
- कच्चे आम से बना लें अमचूर पाउडर, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत …
- पंजाब में बड़े आतंकी-जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार
