Rajasthan News: अरावली पर्वतमाला को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अलवर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अरावली क्षेत्र में किसी भी नए खनन को मंजूरी नहीं दी थी, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार नए खनन के रास्ते खोलने की तैयारी कर रही है।

जूली ने कहा कि अरावली चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली के लिए जीवनरेखा है। यह पर्वतमाला रेगिस्तान के विस्तार को रोकने के साथ-साथ भूजल संरक्षण में अहम भूमिका निभाती है। इसके बावजूद सरकार अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अरावली को नुकसान पहुंचाने की नीति अपना रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के समय अरावली क्षेत्र में किसी नए खनन का कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया था। कांग्रेस का प्रस्ताव केवल पहले से संचालित खानों को लेकर था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा तैयार की गई नई योजना के तहत अरावली में नए खनन को मंजूरी देने की तैयारी है, जो पर्यावरण के लिए घातक साबित होगी।
जूली ने बताया कि नया प्रस्ताव सरकार की समिति द्वारा तैयार किया गया है और यह पूरी तरह भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अरावली को बचाने के लिए कांग्रेस जल्द ही सड़क से संसद तक आंदोलन शुरू करेगी।
टीकाराम जूली ने कहा कि अरावली क्षेत्र लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा है और यहां हजारों वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। सरिस्का, रणथंभौर और मुकुंदरा जैसे प्रमुख टाइगर रिजर्व भी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और उसके मंत्री इन तथ्यों को नजरअंदाज कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
जूली ने यह भी कहा कि पिछली गहलोत सरकार के दौरान तैयार किए गए प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था, इसके बावजूद भाजपा सरकार कांग्रेस पर नए खनन की अनुमति देने का आरोप लगा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ऐसी क्या मजबूरी थी? ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
- PM मोदी के हत्या की साजिश! तीन युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- असम में बनेगी पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार! AICC ऑब्जर्वर अशोक सिंह का बड़ा दावा, नितीश कुमार पर भी दिया बड़ा बयान
- 1 पैग के लिए खूनी खेलः 2 दोस्तों ने जमकर पी शराब, फिर छोटी सी बात को लेकर एक ने दूसरे को सुला दी मौत की नींद
