Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। इसे लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का यह पांचवां अधिवेशन होगा।
बजट सत्र से पहले भजनलाल सरकार बजट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है। सरकार जनता से सुझाव मांग रही है और जिलावार विधायकों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच बजट सत्र की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र करीब एक महीने तक चलेगा। इसी दौरान राज्य सरकार वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। बजट उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
अध्यक्ष देवनानी के अनुसार, सत्र में बजट के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें विधायी कार्य, प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी शामिल रहेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- भिंड में सनसनीखेज वारदात: देर रात घर लौट रहे दंपति से लूट की कोशिश, विरोध करने पर पति को मार डाला
- दिल्ली पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: Operation Cy-Hawk-04 के तहत 113 साइबर ठग गिरफ्तार, ₹22 करोड़ की ठगी का खुलासा
- बिहार में नहीं रूक रहे सड़क हादसे, खेत जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम
- जेल में रुपयों का खेल? सहायक जेल अधीक्षक पर प्रहरी ने लगाए गंभीर आरोप, अधीक्षक ने किया प्रहरी को निलंबित
- खुद ही फंसा शिकारी! दुर्लभ गिलहरी का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया बना सबूत
