Rajasthan News: राजस्थान में तीन दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसल खराब होने की आशंका ने किसानों को परेशान कर दिया है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, यह मौसम परिवर्तन 17 मार्च से समाप्त हो सकता है। यानी आज से फिर तेज धूप और बढ़ते तापमान का दौर शुरू होने की संभावना है।

बीकानेर में हुई हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान श्रीगंगानगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
- अजमेर-19.0°C
- जयपुर– 21.0°C
- सीकर– 15.5°C
- कोटा– 21.7°C
- बाड़मेर– 21.0°C
- जैसलमेर– 18.5°C
- जोधपुर– 21.1°C
- बीकानेर– 18.0°C
- चूरू– 15.7°C
- श्रीगंगानगर– 14.6°C
- माउंट आबू– 14.0°C
सोमवार से फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने की उम्मीद है और राजस्थान में धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ सकता है। अगले तीन-चार दिन तापमान सामान्य रहने की संभावना है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास ज्यादा होगा।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुख्यमंत्री विदाई से पहले घूमने गए थे…’, अखिलेश ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा-जमीन पर कोई निवेश नहीं आया
- Bihar Top News 28 february 2026: मांझी के बिगड़े बोल, PU चुनाव बना रणक्षेत्र, युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरा में लाखों की चोरी, यूनिवर्सिटी में हाई वोल्टेज ड्रामा, विधानसभा में नोटों की बारिश, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 : श्रीलंका से जीतकर भी हारा पाकिस्तान, ‘कुदरत का निजाम‘ नहीं आया काम, वर्ल्ड कप से हुई बाहर
- वर्दी का रौब या कानून का मजाक? इंदौर में थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल
- होली पर घर वापसी की राह हुई कठिन, लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम, मजबूरी में पहले छुट्टी लेकर घर निकल रहे लोग

