Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 18 दिन बाद शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रहस्यमयी मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, साध्वी की मौत कार्डियक अरेस्ट और सांस की बीमारी के कारण हुई, लेकिन इसमें एक कंपाउंडर द्वारा दी गई गलत दवा और लापरवाही मुख्य वजह बनकर सामने आई है।

पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि SIT ने इस मामले की तह तक जाने के लिए 46 लोगों से लंबी पूछताछ की और दर्जनों CCTV फुटेज खंगाले। मेडिकल बोर्ड की विस्तृत पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि साध्वी को पहले से अस्थमा की शिकायत थी।
घटना वाले दिन जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, तो उनके पिता विरमनाथ ने कंपाउंडर देवी सिंह को बुलाया। कंपाउंडर ने बिना किसी डॉक्टर की पर्ची या सलाह के साध्वी को दो इंजेक्शन लगा दिए। इन इंजेक्शनों के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या देवी सिंह इंजेक्शन लगाने के लिए अधिकृत था या नहीं।
साध्वी की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम से पोस्ट की गई आखिरी तस्वीर और न्याय की मांग वाले पोस्ट पर भी पुलिस ने स्थिति साफ की है। कमिश्नर ने बताया कि वह पोस्ट साध्वी के पिता वीरमनाथ के कहने पर डाली गई थी और इसके पीछे कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं पाया गया है। साध्वी ने अपने पत्र में अग्नि परीक्षा और संतों के आशीर्वाद का जिक्र किया था, जिसे लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय था। पुलिस अब मेडिकल अधिनियम और कानूनी प्रावधानों के तहत कंपाउंडर देवी सिंह पर शिकंजा कस रही है।
पढ़ें ये खबरें
- बाइक सवार मजदूर को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत, बुजुर्ग माता–पिता, पत्नी और 3 मासूमों का सहारा छिना
- पुलिस कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या: थाने में लगाई फांसी, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
- कार्निवाल सरस आजीविका मेला: CM धामी ने किया शुभारंभ, कहा- राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा
- Bihar Top News 14 february 2026: सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना में लाखों की लूट, सहरसा में भीषण अग्निकांड, ईडी का बड़ा एक्शन, मजदूर संघ की चेतावनी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- Today’s Top News: भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, नहर के पास युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से फैली सनसनी, विरोध के बाद रायपुर में सनी लियोन का शो हुआ रद्द, सामान्य-सभा के दौरान चक्काजाम करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्षों समेत 7 के खिलाफ FIR, तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

