Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड की दो विषयों की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल परीक्षा तथा 24 फरवरी की चित्रकला परीक्षा अब सुबह की बजाय दोपहर की पाली में कराई जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तय थीं, लेकिन अब इनका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। बोर्ड सचिव ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर इसकी पुष्टि की है।

समय बदलने की मुख्य वजह परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों का पंजीकरण सामने आना बताया गया है। बोर्ड की जांच में पाया गया कि कई स्कूलों ने अपनी वास्तविक क्षमता से अधिक स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट दिखाया। 17 फरवरी की परीक्षा को लेकर 140 से ज्यादा स्कूलों में ओवरलोड की स्थिति मिली, जबकि 24 फरवरी की परीक्षा में 450 से अधिक स्कूल प्रभावित पाए गए। शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने समीक्षा कर समय बदलने का फैसला लिया।
इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 86 हजार 422 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 10 लाख 68 हजार 610 परीक्षार्थी हैं, जबकि 12वीं, वरिष्ठ उपाध्याय और अन्य वर्गों के हजारों छात्र भी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के संचालन के लिए प्रदेशभर में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Bastar Pandum 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और सांसद भी होंगे शामिल
- MP TOP NEWS TODAY: GrainEx India कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन, स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कराने के निर्देश, छात्र ने पीएम मोदी से पूछे सवाल, राजस्व मंत्री के बयान का विरोध, नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव का भव्य अभिनंदन, दुल्हन की तरह सजा पटना, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
- धान खरीदी केंद्र में पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला : वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, प्रशासन ने प्रभारी समिति प्रबंधक को किया सस्पेंड, 4 कर्मचारी भी हटाए गए
- अब पाकिस्तान और चीन की खैर नहीं, भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण ; 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार

