Rajasthan News: अलवर में दीवाली की रात एक नाबालिग के जेब में रखा सुतली बम फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वैशाली नगर थाने के अंतर्गत नई बस्ती दिवाकरी की है।

हादसे की पूरी जानकारी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ रहा था। उसने एक सुतली बम अपनी जेब में रखा हुआ था। पटाखे जलाते समय एक दिया अचानक उसके पैर पर गिर गया, जिससे जेब में रखा बम आग पकड़ कर फट गया। इस विस्फोट में नाबालिग के पैर और प्राइवेट पार्ट करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गए। हालांकि, अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
बड़े भाई ने दी जानकारी नाबालिग के बड़े भाई हरीश ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब वह दीप जलाकर पटाखे फोड़ रहा था। अचानक एक दिया उसके दाएं पैर पर गिरा और जेब में रखे सुतली बम में आग लग गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में नाबालिग नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज जारी, हालत स्थिर हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने नाबालिग को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, पैर और प्राइवेट पार्ट 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- बीजेपी पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों के पास से हथियार बरामद, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन : रजनी सिंह कंवर को मिला ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’
- दुखद: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से मातम में बदली खुशियां
- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला

