Rajasthan News: बाड़मेर के नवातला जैतमाल गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया। बीजराड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात छोटे भाई किशनाराम ने अपने बड़े भाई गुणेशाराम (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सिर के पीछे गहरे वार के कारण गुणेशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद किशनाराम मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुणेशाराम एक किसान था। वह और उसका छोटा भाई किशनाराम एक ही घर में रहते थे। तीन साल पहले गुणेशाराम की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, और उसी दौरान उनके पिता का भी निधन हो गया था। पिता के अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।
बुधवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि किशनाराम ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही बीजराड़ थाना और सीओ चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और मोबाइल ऑपरेशनल ब्रांच ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए चौहटन हॉस्पिटल भेजा गया।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया और उससे गहन पूछताछ जारी है। परिजनों की शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- फिर कांपी देवभूमि की धरती : रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटके, 5.02 दर्ज की गई तीव्रता
- Bilaspur News Update: मधुमक्खियों के हमले में 10 से ज्यादा घायल… जंगल में मिली महिला की लाश का खुला राज… बाराती बनकर पहुंची पुलिस ने छापा मार 8 जुआरियों को पकड़ा… 17 दिन बाद कानन के बाघ–बाघिन ने खाया चिकन…
- गेहूं खरीद पर सियासी घमासान: आज हरियाणा में किसानों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन,सड़कों पर उतरने की तैयारी
- Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: हिसार कोर्ट में रिश्ता खत्म : अर्जुन अवॉर्डी स्वीटी बूरा और कबड्डी स्टार दीपक हुड्डा का तलाक, जानें क्यों टूटा करोड़ों का यह रिश्ता?
- ट्रंप ने वार्ता से पहले फिर दी धमकी, कहा- ‘ईरान सिर्फ बातचीत के ही लिए जिंदा है’
