Rajasthan News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को उनके जन्मदिन पर पुष्कर के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। अजय रावत ने कई क्विंटल रेत से भव्य सैंड आर्ट तैयार कर उपमुख्यमंत्री के प्रति सम्मान और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

यह सैंड आर्ट कई दिनों की मेहनत से तैयार की गई, जिसे देखने के लिए पुष्कर और अजमेर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रेत पर उकेरी गई इस कलाकृति में आकर्षक संदेश और कलात्मक संरचना के जरिए जन्मदिन की बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई।
बता दें कि इससे पहले भी अजय रावत देश-प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों, सामाजिक विषयों, राष्ट्रीय पर्वों और जन-जागरूकता अभियानों पर सैंड आर्ट बना चुके हैं। उनकी कला की पहचान हर बार नए विचार और सकारात्मक संदेश के साथ सामने आती रही है।
इस सैंड आर्ट को देखने पहुंचे लोगों ने अजय रावत की कला की सराहना की। साथ ही, पुष्कर और अजमेर के नागरिकों ने भी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
