Rajasthan News: राजस्थान की आईएएस टीना डाबी फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है बाड़मेर कॉलेज की छात्राओं द्वारा की गई टिप्पणी। फीस कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि कलेक्टर मैडम उनकी रोल मॉडल नहीं, बल्कि रील स्टार हैं। इस बयान के बाद इलाके में काफी हलचल मच गई।

एबीवीपी से जुड़ी छात्राएं कॉलेज फीस कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। मौके पर पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने छात्राओं को समझाया कि उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और कलेक्टर मैडम रोल मॉडल हैं। इसके जवाब में छात्राओं ने कहा कि वे रोल मॉडल नहीं बल्कि रील स्टार हैं, जो सफाई अभियान में तो रील बनाने पहुंच जाती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देतीं। छात्राओं ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए रोल मॉडल अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई हैं।
पुलिस ने उठाए कदम
प्रदर्शन के दौरान कई छात्रनेता मौजूद थे। कलेक्टर को रील स्टार कहने पर पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद दर्जनों छात्राएं थाने पहुंच गईं और थाने का घेराव कर हंगामा किया। छात्राओं ने बताया कि फीस में अचानक तीन गुना बढ़ोतरी कर दी गई, जिसे वे गलत मानती हैं और विरोध जारी रखेंगे।
एसपी ने मांगी माफी
बाड़मेर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। इस पर एसपी नरेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाया कि हमसे गलती हो गई। सोशल मीडिया पर एसपी द्वारा गलती स्वीकार करते हुए समझाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : धान खरीदी में मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, किसान का बकाया 84 क्विंटल धान लेने का दिया निर्देश
- हाईकोर्ट का पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैसला, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे जॉइनिंग के बाद रिक्त पद
- सदन में विनियोग विधेयक पारित : नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- राज्य और केंद्र के बीच पीस रही जनता, वित्त मंत्री ओपी बोले- संकल्प के बजट के साथ आगे बढ़ रही हमारी सरकार
- Exclusive : सेप्टिक टैंक मौत मामले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान, रायपुर पहुंचे उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, घटनास्थल पहुंचकर करेंगे जांच
- मंदिर के पास प्रसाद दुकान में ब्लास्ट, साउंड बॉक्स चालू करते ही हुआ विस्फोट! 11 साल की बच्ची झुलसी

