Rajasthan News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2026 की पहली बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस-2025) प्रदेश के 14 जिलों में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित हो रही है। रविवार 19 जनवरी को परीक्षा का तीसरा दिन है। सुबह की पहली पारी में अंग्रेजी और दूसरी पारी में हिन्दी विषय की परीक्षा होगी।

परीक्षा दो पारियों में कराई जा रही है। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा।
9.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत
रीट लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 7,759 पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है। परीक्षा में करीब 9.54 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार 18 जनवरी से लेवल-2 की परीक्षा शुरू हुई। पहली पारी में गणित-विज्ञान और दूसरी पारी में सामाजिक ज्ञान विषय की परीक्षा हुई।
गणित-विज्ञान विषय में 2,25,712 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 90.53 प्रतिशत यानी 2,04,340 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं सामाजिक ज्ञान विषय में 2,32,867 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 88.08 प्रतिशत यानी 2,05,114 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइन
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। यदि आईडी कार्ड पर लगी फोटो तीन साल से पुरानी है तो उसे अपडेट कराना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्र पर आईडी कार्ड की फोटो और अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान किया जाएगा।
इसके अलावा बोर्ड द्वारा जारी ड्रेस कोड का पालन करना होगा। बड़े बटन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। महिला अभ्यर्थियों को भी किसी प्रकार के आभूषण पहनकर परीक्षा देने की इजाजत नहीं होगी।
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: आशा भोसले का निधन; पीएम मोदी बोले- TMC ने मदरसों को ₹6000 करोड़ दिए; सीएम फडणवीस का दावा-कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने की तैयारी चल रही
- 13 April History: भारत बना पहले एशिया कप का चैम्पियन, श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
- 13 April 2026 Horoscope : इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा मिला-जुला, कुछ को मिलेगा लाभ, जानिए अपना राशिफल
- 13 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
