Rajasthan News: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद आज (25 नवंबर) उनके पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ के फतेह प्रकाश महल में राजतिलक समारोह आयोजित होगा। नाथद्वारा से विधायक विश्वराज सिंह को परंपरागत तरीके से राजगद्दी पर बैठाया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत तलवार की धार से अंगूठा काटकर रक्त से तिलक किया जाएगा, जिसे सलूंबर ठिकानेदार निभाएंगे।

चित्तौड़गढ़ में होगा राजतिलक
राजतिलक समारोह सुबह 10 बजे चित्तौड़गढ़ में शुरू होगा और 2 से 3 घंटे में समाप्त होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक विश्वराज सिंह उदयपुर पहुंचेंगे। वहां सिटी पैलेस में धूणी के दर्शन करने के बाद एकलिंगजी महादेव मंदिर जाएंगे, जहां शोक भंग की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद निवास स्थान समोर बाग में पाग दस्तूर होगा। इस दौरान शोक की सफेद पाग हटाकर गुलाबी पाग पहनाई जाएगी, जो उत्सव के प्रतीक के रूप में मानी जाती है।
राजतिलक के बाद सार्वजनिक दर्शन और कुलदेवता पूजा
राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ जनता और समर्थकों से मिलेंगे। फिर वे प्रयागगिरी महाराज की धूणी पर दर्शन करेंगे और कुलदेवता के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
एकलिंगनाथ जी के दीवान के रूप में कार्य करेंगे
मेवाड़ के शासक परंपरा के अनुसार खुद को एकलिंगनाथ जी का दीवान मानते हैं। विश्वराज सिंह भी इस परंपरा को निभाते हुए एकलिंगजी महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। वहां पुजारी विशेष विधि “रंग दस्तूर” सम्पन्न कराएंगे, जिसमें चांदी की छड़ी उनके कंधे पर धारण कराई जाएगी। यह प्रतीकात्मक रूप से उन्हें एकलिंगनाथ जी का दीवान घोषित करेगा।
शोक भंग और उत्सव की शुरुआत
उदयपुर के समोर बाग में पारिवारिक सदस्यों और पुराने जागीरदारों के साथ शोक भंग की रस्म निभाई जाएगी। इसके तहत सफेद पाग को हटाकर रंगीन पाग पहनाई जाएगी, जो उत्सव और खुशहाली का प्रतीक है। इसके बाद सभी उत्सव का हिस्सा बन सकेंगे।
कौन हैं विश्वराज सिंह मेवाड़?
- जन्म: 18 मई 1969
- शिक्षा: सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में स्नातक।
- वर्तमान स्थिति: नाथद्वारा से विधायक।
- परिवार: उनकी पत्नी महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ राजसमंद से सांसद हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- National Morning News Brief: पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स; PAK एक्सपर्ट बोला- मुस्लिम देश अब इजराइल को अपना माई-बाप मान लें; राज्यसभा चुनाव: नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट; न्यायिक प्रक्रिया में AI के दुरुपयोग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
- Bihar Morning News : राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए नेताओं का जमावड़ा, तेज प्रताप यादव के आवास पर रंगोत्सव, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- CG Teacher Suspend : स्कूल में शराब पीकर आना शिक्षक को पड़ा भारी, DEO ने किया निलंबित
- CG Accident News : खारून नदी पुल पर ऑयल टैंकर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लगा जाम
