Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा में देर रात बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आग की लपटों में घिरे वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत होते ही वाहनों में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे स्कॉर्पियो में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमेश और जिला कलेक्टर सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बालोतरा अस्पताल भिजवाया गया।
मृतक एक ही गांव के निवासी
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जिंदा जले चारों युवक गुड़ामालानी क्षेत्र के डाबढ़ गांव के रहने वाले थे। सभी पांच युवक किसी काम से सिणधरी गए थे और लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई।
मृतकों के नाम
- मोहन सिंह (35)
- शम्भू सिंह (20)
- पांचाराम (22)
- प्रकाश (28)
गंभीर रूप से घायल दिलीप सिंह को पहले बालोतरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
- MMS वायरल केस : विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दिया फोटो और वीडियो का सैंपल, कहा – दबाव में नोटिस-नोटिस खेल रही पुलिस
- पटना मेट्रो में स्लैब के नीचे तड़पता रहा मजदूर, सहकर्मी बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो, अस्पताल में इलाज जारी
- पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद धरना शुरू
- सिजीमाली विवाद: सस्मित पात्रा ने जुएल ओराम से हस्तक्षेप की मांग
