Rajasthan News: प्रदेश की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत IAS और IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची में 22 IAS और 58 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस सूची में 6 जिलों के कलेक्टर और 15 पुलिस जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि 8 IAS और 4 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही, 2 संभागीय आयुक्त और 2 रेंज आईजी का भी तबादला हुआ है। इस फेरबदल में कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जिनका हाल ही में ट्रांसफर किया गया था।





IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
भवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव आयुर्वेद, अंबरीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव, और उर्मिला राजोरिया को सचिव प्रशासनिक सुधार बनाया गया है। जोधपुर और कोटा के संभागीय आयुक्तों के रूप में डॉ. प्रतिभा सिंह और राजेंद्र विजय को नियुक्त किया गया है। अन्य अधिकारियों में पुखराज सैन को डीडवाना-कुचामन का कलेक्टर, शुभम चौधरी को सवाई माधोपुर का कलेक्टर और बालमुकुंद असावा को राजसमंद का कलेक्टर बनाया गया है।
इन्हें अतिरिक्त चार्ज
हेमंत गेरा को ग्रामीण कृषि क्षेत्र विकास अभिकरण का अध्यक्ष और रवि जैन को राजस्थान पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। ओमप्रकाश कसेरा को अक्षय ऊर्जा निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि मनीषा अरोड़ा को RUDA का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां
गोविंद गुप्ता को डीजी जेल, अनिल पालीवाल को एडीजी ट्रैफिक, और अशोक राठौड़ को एडीजी ट्रेनिंग का पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा, अजय पाल लाम्बा को आईजी जयपुर रेंज, आनंद कुमार को एसपी जयपुर ग्रामीण, और संदीप सिंह चौहान को आईजी गृह रक्षा का जिम्मा दिया गया है।
इन्हें अतिरिक्त चार्ज
ममता गुप्ता को सवाई माधोपुर एसपी के साथ गंगापुर सिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं धर्मेंद्र सिंह को भीलवाड़ा एसपी के साथ शाहपुरा का जिम्मा सौंपा गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती: परीक्षा दिलाने पहुंची तो हुआ खुलासा, सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
- ‘मेडिकल-इंजीनियरिंग की दौड़ में बच्चों को झोंक देते हैं माता-पिता’, मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर HC की टिप्पणी
- सीएम डॉ. मोहन ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, PM मोदी की जमकर की तारीफ
- राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है- योगी
- सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

