Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से पंचायत के तुगलकी फैसले का मामला सामने आया है। निकाह करने पर एक सामाजिक पंचायत ने दो परिवारों का हुक्का-पानी बंद करने के साथ ही उन्हें तीन साल के लिए गांव से निष्कासित करने का ऐलान कर दिया। पंचायत के इस फैसले के खिलाफ पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बासनी गांव की घटना
मामला नागौर सदर थाना क्षेत्र के बासनी गांव का है। यहां एक सामाजिक संस्था की पंचायत में दो परिवारों के खिलाफ यह फरमान सुनाया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत देने के बाद सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
नागौर सीओ जतिन जैन ने बताया कि बासनी निवासी अल्लाहबक्ष ने रिपोर्ट दी है। शिकायत में कहा गया है कि उनके बेटे रियान और इकबाल की बेटी गुलनार ने परिजनों की सहमति से निकाह किया था। इस बात से नाराज होकर नागौरी कौमी सोसाइटी ने दोनों परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया और गांव से बाहर करने का सार्वजनिक एलान कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित अल्लाहबक्ष के अनुसार, उनके बेटे रियान और इकबाल की बेटी गुलनार ने परिजनों की सहमति से निकाह किया था। इसी बात से नाराज होकर सोसाइटी के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने 30 दिसंबर की रात सदर बाजार में बैठक कर यह फरमान जारी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी ने भरी उड़ान, दोनों में जबरदस्त तेजी, जानिए आज का नया रेट ?
- दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की जज बदलने की याचिका का CBI ने किया विरोध, कहा- बेबुनियाद और कोर्ट की गरिमा घटाने की कोशिश
- Surguja News Update: CM साय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल… पूर्व सीएम बघेल का सूरजपुर दौरा… स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक निलंबित… महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत…
- बिहार में नई सरकार के गठन की तारीख आई सामने, जानें किस दिन मिल सकता है प्रदेश को नया मुखिया
- विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर विशेष आलेख – वैश्विक शांति का प्रणेता भी बन सकता है नवकार महामंत्र…
