Rajasthan News: भीलवाड़ा। शहर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में चल रहे पिनाका मेडफेस्ट के दौरान बीती रात हंगामा हो गया। खाने की लाइन में शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां भावी डॉक्टरों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। मामले में पुलिस ने तीन इंटर्न डॉक्टरों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

घटना बीती रात करीब 11 बजे की है। कॉलेज परिसर में आयोजित फेस्ट के दौरान डिनर की लाइन में धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा को लेकर इंटर्न डॉक्टरों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान कई इंटर्न नशे की हालत में थे। सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि शांति भंग करने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में पेश होकर समझौता कर लिया और अपनी रिपोर्ट वापस ले ली। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह ने घटना की पुष्टि करते कहा कि कॉलेज प्रशासन इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रॉमा सेंटर के बाहर फिर तांडव
पुलिस जब सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, तो विवाद शांत करने के लिए इंटर्न डॉक्टरों को मेडिकल परीक्षण के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन अनुशासन की सारी सीमाएं तब टूट गईं जब अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर दोनों गुट फिर से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इंटर्न हाथ में लाठी लेकर दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG Crime : शातिर महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान में नकली सोना के बदले मांग रही थी असली सोना
- ‘ये किसी धर्म के खिलाफ…’ UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों से अपील
