Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में बिजली विभाग की लापरवाही ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। अकलेरा कस्बे के रीछवा मार्ग पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब 11 केवी हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे खड़े बच्चों पर गिर गया। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।

हादसा रविवार को हुआ, जब यश उर्फ राहुल (8 वर्ष) और देवकरण (10 वर्ष) रीछवा मार्ग पर खड़े थे। तभी उनके ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जैसे ही तार गिरा, दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अकलेरा के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि विभाग को जर्जर तारों को बदलने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी, लेकिन अनदेखी के चलते मासूमों की जान चली गई।
दोनों बच्चों के परिवारों पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यश और देवकरण के परिजनों ने बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने अस्पताल में दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तार काफी पुराना था और लंबे समय से इसके टूटने की संभावना थी। वहीं इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने दोषी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- MP Police Transfer : राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी
- गया में वकील पर जानलेवा हमला, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
- Middle East Crisis का MP में क्या असर? 3 सदस्यीय मंत्री-अधिकारियों की समिति का गठन, आपूर्ति व्यवस्था की करेंगे निगरानी, CM डॉ. मोहन ने कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
- ओडिशा विधानसभा में बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर हुई तीखी बहस
- साय कैबिनेट की बैठक : कर्मचारी चयन मंडल और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को मंजूरी, राजनांदगांव में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी…समेत पढ़ें अन्य फैसले
