Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले के सज्जनगढ़ अभयारण्य में मंगलवार (4 मार्च) से लगी आग विकराल होती जा रही है। तेज़ हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
आग अब आबादी वाले इलाकों के करीब पहुंच चुकी है, जिसके चलते एहतियातन कई घरों को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडरों और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की अपील की है।

दमकल विभाग की लगातार कोशिशें, 14 गाड़ियां तैनात
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। उदयपुर के पांच फायर स्टेशनों की 14 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं। अग्निशमन दल उन क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है जहां सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल सकती है। आग को रोकने के लिए झाड़ियों को पानी से गीला किया जा रहा है। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाके और तेज़ हवा के कारण आग को नियंत्रित करना कठिन होता जा रहा है।
कैसे लगी आग?
प्रारंभिक जांच में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया है। बताया जा रहा है कि गोरेला रोड के पास जंगल में लगे ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे सूखी लकड़ियों में आग लग गई। तेज़ हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग पर काबू पाना अब भी चुनौती
बुधवार (5 मार्च) शाम को प्रशासन ने आग को नियंत्रित करने का दावा किया था, लेकिन तेज़ हवाओं के चलते रात में आग और भड़क गई। गुरुवार को भी अभयारण्य के अंदर तेज़ लपटें उठती दिख रही हैं। दमकलकर्मी, वन विभाग और पुलिस की टीमें रात-दिन आग बुझाने में जुटी हैं। प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- भाई से झगड़े में खोया आपा: सनक में कर दिया बड़ा कांड, पड़ोसी की कार में लगाई आग
- Rashmika Mandanna को Vijay Deverakonda ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया खास वीडियो …
- मदननेगी में होगी केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, इसी सत्र से शुरू होगा स्कूल, सीएम धामी ने भारत सरकार का जताया आभार
- रांची से गयाजी तक रिश्तों का कत्ल : गोद ली गई नाबालिग की भाई ने की हत्या, 130KM दूर जलाया शव
- 2 पुलिसकर्मियों की हत्या केस में सनसनीखेज मोड़: आरोपी रणजीत के ताया को कॉल, इंस्पेक्टर को गोली मारने की धमकी
