Rajasthan News: राजधानी जयपुर के महेश नगर इलाके में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 32 वर्षीय विवाहित महिला श्वेता राव ने ससुराल में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसका चार महीने का बेटा भी उसके साथ मौजूद था।

पुलिस के अनुसार, श्वेता की शादी वर्ष 2024 में फतेहपुर शेखावाटी निवासी नरेंद्र सिंह से हुई थी, जो जयपुर की एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। श्वेता पिछले एक महीने से पीहर में रह रही थी। ससुराल लौटने के कुछ ही समय बाद उसने गेहूं की टंकी में रखी सल्फास की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की मां ने महेश नगर थाने में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही श्वेता को दहेज को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। परिजनों का यह भी कहना है कि ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और आत्महत्या के लिए उकसाते थे।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पति नरेंद्र सिंह समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: उपयंत्री 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
- शादी तो तेरी मुझसे ही होगी… लड़की को पाने के लिए आशिक ने पार की सारी हदें, किया ऐसा कांड पुलिस वाले भी रह गए हैरान
- पुलिस की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
- शिक्षक है या शैतान! 7 साल की छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीटा, उखाड़ लिए बाल, पिटाई की वजह कर देगी हैरान
- FCI अधिकारी बनकर ठगी : झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, पिस्टल दिखाकर व्यापारी से वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार
