Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

गुरुवार को वे जयपुर के आदर्श नगर स्थित अंबेडकर भवन सामुदायिक केंद्र में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से शहरी वार्डों में नागरिकों की मूलभूत जरूरतें पूरी की जा रही हैं और केंद्र व राज्य की योजनाओं का सीधा फायदा लोगों को मिल रहा है।
शर्मा ने बताया कि पीएम स्वनिधि और सीएम स्वनिधि योजनाओं से खासकर युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है। साथ ही कौशल विकास और विश्वकर्मा योजना के जरिए भी रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपील की कि लोग जरूरतमंदों को इन शिविरों तक लेकर आएं ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।
शिविर में उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत सुरेश मीना, छोटूलाल प्रजापत, मुकेश कुमार और जयंती खत्री को चेक सौंपे। वहीं सीएम स्वनिधि योजना के तहत मोहम्मद फरीद को चेक प्रदान किया। इसके अलावा खुशनुमा अंसारी और रक्खछंदा अहमद को आवासीय पट्टे, नितांत और गिरधारी को नामांतरण तथा कई आवेदकों को जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र वितरित किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया और सामुदायिक केंद्र परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान की पहल को आगे बढ़ाया।
पढ़ें ये खबरें
- ODISHA CRIME: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे, ओडिशा BJP ने समर्थन का किया ऐलान
- लापरवाही ने छीन ली जिंदगी! ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा तौलिया, पांच महीने बाद हो गई मौत
- शहडोल में ‘खून’ की होली: रंग खेलने के दौरान 3 युवको को मारा चाकू, आरोपी फरार
- अब काटते ही काले नहीं पड़ेंगे सेब और आलू, यहां जानें असरदार टिप्स
