Rajasthan News: जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पिछले एक सप्ताह से खड़ा अमेरिकी वायुसेना (USAF) का भारी-भरकम C-17 ग्लोबमास्टर विमान रहस्य और चर्चा का विषय बना हुआ था। स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच इस विमान की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है।

तकनीकी खराबी के कारण जयपुर में किया गया था लैंड
भारतीय वायुसेना ने बताया कि अमेरिकी वायुसेना के इस मालवाहक विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया और वहीं अस्थायी रूप से खड़ा रखा गया। विमान की मरम्मत में कुछ समय लगने के कारण यह कई दिनों तक वहीं रहा।
संयुक्त प्रयास से हुई मरम्मत
IAF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से जानकारी दी कि इस विमान की मरम्मत भारतीय और अमेरिकी वायुसेना के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस कार्य के लिए विशेष उपकरण और तकनीकी सामग्री को मंगवाया गया, जिसकी सहायता से विमान को फिर से परिचालन योग्य स्थिति में लाया गया।
अब उड़ान भरने को तैयार
भारतीय वायुसेना के अनुसार, अब C-17 ग्लोबमास्टर की मरम्मत पूरी हो चुकी है और यह विमान उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। IAF की तकनीकी सहायता और समन्वय की अमेरिका द्वारा भी सराहना की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Odisha News : जल्द पूरा होगा खुर्दा रोड-बलांगीर रेल प्रोजेक्ट, CM माझी ने काम की प्रगति पर जताई खुशी
- ‘गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं…’, CM योगी ने वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी
- Punjab News : पारिवारिक कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या, कॉन्स्टेबल पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
- MP BJP में बंपर नियुक्ति: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान, भोपाल की कार्यकारिणी की घोषणा
- रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं! होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी


