Rajasthan News: उदयपुर मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर कोटड़ा तहसील में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. ग्राम विकास अधिकारी (VDO) वालाराम मीणा की कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई.
कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

वालाराम मीणा उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में ड्यूटी पूरी कर कोटड़ा लौट रहे थे. मुख्यमंत्री के सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में उनका फूड पैकेट और पानी वितरण की जिम्मेदारी थी. रास्ते में मांडवा थाना क्षेत्र के सुलाव तालाब के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई.
तालाब के पास ग्रामीणों ने दी सूचना
तालाब में कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि कार पानी में पलटी हुई थी. ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कार को सीधा किया. कार के अंदर फंसे वाला राम मीणा को बाहर निकाला गया. बिकरनी पीएचसी की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.
कार में दूसरा व्यक्ति भी था मौजूद
SHO राजीव शर्मा ने बताया कि घटना के समय कार में वाला राम मीणा के साथ एक और युवक मौजूद था. वह तैरकर बाहर निकलने के बाद मौके से भाग गया. बताया जा रहा है कि वह राजीविका स्वयं सहायता समूह का सदस्य था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिवार और सेवा कार्य
वालाराम मीणा (40) सलूंबर जिले के सराड़ा उपखंड के सरसिया पाल गांव के निवासी थे. वह पिछले डेढ़ साल से कोटड़ा पंचायत समिति के महाडी ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले उन्होंने जयसमंद में सेवाएं दी थीं. उनका परिवार उदयपुर में रहता है.
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : विदेश मंत्री IIM के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, बंगाल दौरे पर रहेंगे सीएम साय, बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, रायपुर रेल सेक्शन में 10 ट्रेनें रद्द, आज और कल अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन, बस्तर में हर नागरिक की होगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच…समेत पढ़ें अन्य खबर
- 17 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 46 साल में मिली DTC में नौकरी, दिल्ली हाईकोर्ट में जीती जंग
- समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन: इन संभागों में 10 अप्रैल से होगी शुरुआत, बारदाने की समस्या का हुआ समाधान
- EOW की रेड में बड़ा खुलासा, बेनामी संपत्ति वाले SDPO की नौकरानी के पास भी मिला करोड़ों का खजाना, अब पूरा परिवार फरार
- रेलवे स्टेशन पर कोयला चोरी का वीडियो वायरलः रैक पर चढ़कर 2 दर्जन लोगों ने वारदात को दिया अंजाम, संगठित गिरोह सक्रिय
