Rajasthan News: जयपुर. घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को घर के नजदीक पुलिस थानों में सहायता मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश के 20 थानों में नए महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खुलेंगे।
महिला अधिकारिता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ये केंद्र इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। जयपुर जिले में एक केंद्र खोला जाएगा, जबकि सबसे अधिक 3 केंद्र सीकर व दो केंद्र जोधपुर जिले में खुलेंगे।

महिला अधिकारिता विभाग ने केंद्र खोलने के लिए थानों का चयन कर संबंधित पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिख दिया है, ताकि थानों में केंद्र के लिए जगह मिल सके। वहीं जिला महिला सहायता समितियों ने इन केंद्रों में काउंसलर्स के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर केंद्र पर दो-दो काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे।
केन्द्रों पर पीड़िता को यह मिलेगी सहायता
महिला अधिकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थानों में इन केंद्रों पर तैनात काउंसलर पीड़ित महिला की मदद करेंगे। इसके लिए पीड़िता के साथ उसके परिवार के सदस्यों को बुलाकर समझाइश की जाएगी। अगर समझाइश से बात नहीं बनती है तो पीड़िता की कानूनी सहायता की जाएगी। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क वकील तक उपलब्ध करवाया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब सरकार की पहल ‘अपना कारोबार-अपनी पहचान’ मुहिम से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं, विधायक डॉ. निज्जर ने 100 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित
- Rajasthan Assembly: रविंद्र भाटी के सवालों पर झुकी सरकार, अजमेर नगर निगम पट्टा घोटाले की जांच के आदेश
- योगी सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा को दी नई दिशा, खेल-खेल में सीख रहे हैं बच्चे, बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास
- पुरानी रंजिश में हिंसक झड़पः बदमाश ने फेंका देसी बम, दहशत का माहौल, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
- पटना के मोकामा में बवाल: ग्रामीणों और CRPF जवानों में हिंसक झड़प, 8 घायल, DIG ने दिए सख्त जांच के आदेश
