Rajasthan News: आज के दौर में जहां एक कप चाय भी ₹10 की आती है, वहीं राजस्थान में ऐसे कर्मचारी भी हैं जो महज ₹28 की दिहाड़ी पर अपना घर चला रहे हैं। राजस्व विभाग के इन ग्राम प्रतिहारियों का सब्र आज टूट गया और उन्होंने बारां कलेक्टर पर प्रदर्शन कर सरकार से सम्मान के साथ जीने का हक मांगा।

बता दें कि यह मामला उन 16,000 परिवारों से जुड़ी है जो राजस्थान की ग्रामीण व्यवस्था को संभालते हैं। यदि पटवार घर की सफाई, पत्थर गड़ी और गिरदावरी करने वाले ये हाथ रुक गए, तो पूरे प्रदेश का राजस्व और आपदा प्रबंधन का काम ठप हो जाएगा।
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अपनी पीड़ा सुनाते हुए कर्मचारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वे 25 सालों से विभाग की सेवा कर रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें पूरे साल का मानदेय सिर्फ ₹15,000 मिलता है। यह राशि मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी से भी कई गुना कम है, जिससे परिवार का पेट पालना अब मुमकिन नहीं रह गया है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें 12 महीने काम के बदले प्रति माह ₹16,000 का वेतन दिया जाए। महासंघ के प्रदेश सह मंत्री नंदलाल केसरी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के 16,000 ग्राम प्रतिहारी सरकार से स्थायीकरण और सम्मानजनक मानदेय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
इन कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनके 30 साल पुराने संघर्ष को समझेगी। उन्होंने कहा यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आक्रोश जयपुर की सड़कों पर भी दिखाई देगा।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में जमीन का आधार कार्ड; रेखा गुप्ता सरकार की बड़ी पहल, बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब Whatsapp पर; दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात
- Rajasthan News: राजस्थान में IAS भर्ती पर महासंग्राम; पूर्व CM गहलोत का बड़ा आरोप, क्या CMO में अटकी है अफसरों की फाइलें?
- MP Morning News: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, भाजपा विधायक दल की बैठक आज, भोपाल में IAS के फर्जी अकाउंट से ठगी का प्रयास
- Rajasthan News: महंगाई के दौर में मजाक! राजस्थान में सिर्फ ₹28 की दिहाड़ी पर घर पाल रहे कर्मचारी, बारां में फूटा गुस्सा
- 17 February History : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ पहला टेस्ट मैच… US ने 25 मिलियन डॉलर में तीन आइसलैंड खरीदे…. जानिए इतिहास के पन्नों की अन्य घटनाएं

