Rajasthan News: सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के भारजा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक ढह जाने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के समय मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, और करीब सात मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी माया पंडित ने बताया कि भुजेला में एक निजी मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। मलबे में दबे सात लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल आबूरोड के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद गांव में हाहाकार मच गया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य तेज कर दिए, और थाना प्रभारी माया पंडित स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रही हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीवार की गुणवत्ता या निर्माण में लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बदला सब्सिडी का नियम ; अब 2028 तक मिलेगा लाभ
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
