Rajasthan News: जोधपुर. शहर में आम आदमी को कम किराए में सफर कराने वाली जेबीसीएल की लो लोर बसों का संचालन सोमवार को बंद हो गया। नगर निगम अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते करीब एक साल के इंतजार के बाद नोडल एजेंसी नगर निगम उत्तर के अधीन संचालित हो रही सभी 20 बसों के पहिये एक बार फिर जाम हो गए।

बस स्टॉप पर स्कूल व कॉलेज के बच्चे, कामकाजी महिलाएं और पुरुष सभी बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लो लोर बसें नहीं पहुंची तो वे निराश होकर दूसरे साधनों से गंतव्य तक पहुंचे। बसों के संचालन के लिए करीब 2 साल से कंपनी को भुगतान नहीं मिलने के चलते कंपनी ने नगर निगम को नोटिस देकर सोमवार से बसों का संचालन रोक दिया।
भुगतान नहीं हुआ, इसलिए थमे पहिए
जीबीसीएल को गत सात दिसंबर, 2023 से अब तक बसों के संचालन के लिए एक रुपए का भी भुगतान नहीं हुआ है। संचालक प्रवीण पंवार का कहना है कि जयपुर से भुगतान के लिए बजट फरवरी में ही मिल गया था। सात दिसंबर से अब तक बसों का करीब दो करोड़ रुपए बकाया है।
पब्लिक की सुविधा के लिए इन बसों का संचालन किया जाना चाहिए। इसके लिए राशि राज्य सरकार दे रही है, लेकिन अधिकारी पिछले करीब छह महीने से सरकार से मिली हुई राशि का भुगतान भी नहीं कर रहे। जबकि विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, कलक्टर से बसों के नए रूट शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मंडला में बच्चा चोर अफवाह पर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई: वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी सख्त चेतावनी
- ‘UNSC में भारत को सीट मिलना जरूरी’, PM मोदी की लीडरशिप के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- ‘इंडिया की तरह बने दुनिया’
- बीजद-कांग्रेस के बीच अनोखा समझौता! संतृप्त मिश्रा, डॉ. होता राज्यसभा की दौड़ में शामिल
- दोनों हाथ बंधे, मुंह से बह रहा था खून… रोहतास में नहर से मिला लापता युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
- होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, बैंक कैशियर की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया
