Rajasthan News: विधानसभा के गलियारों में सोमवार को सियासी बहस के बीच एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात उनके हमशक्ल नरेश सिंधी से हुई।

दरअसल, बीते सप्ताह नरेश सिंधी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे हूबहू डोटासरा जैसे नजर आ रहे थे। वीडियो देखने के बाद डोटासरा ने खुद उन्हें विधानसभा बुलाया था।
सोमवार को जैसे ही नरेश विधानसभा पहुंचे, डोटासरा उन्हें देखकर चौंक गए और मुस्कुरा उठे। उन्होंने पहले नरेश से हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले लगा लिया। डोटासरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आज से यह मेरा धर्म भाई है।” उन्होंने अपने हमशक्ल को मिठाई खिलाई और साथ में फोटो सेशन भी कराया। डोटासरा ने नरेश को निरंतर संपर्क में रहने को कहा है।
कौन हैं नरेश सिंधी?
नरेश मूल रूप से लाडनूं के रहने वाले हैं और वर्तमान में जयपुर के ब्रह्मपुरी में निवास करते हैं। वे पेशे से कैटरिंग का व्यवसाय करते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : कथा वाचक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- पत्नी ने ससुराल आने से मना किया तो टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों तक चला ड्रामा, फिर…
- उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल
- CG News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल
- गांजा बेचने पर मजबूर करती थी महिला, मना करने पर रची खूनी साजिश, बेटे के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत
